मुलायम सिंह की छोटी बहू बिना चुनाव लड़े ही बनेंगी विधायक!
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव राजनीति में कदम रख चुकी है। पार्टी ने उन्हें अगले विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ के कैंट क्षेत्र से टिकट दिया है।
मुलायम की खास बहू अपर्णा यादव से जुड़ी खास बातें

लेकिन कैंट विधानसभा क्षेत्र को सपा के पक्ष में नहीं देखा जाता है, मौजूदा समय में कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी के पास यहां की सीट है। वहीं इस सीट पर अपर्णा को टिकट मिलने के बाद यह बात भी सामने आयी कि वह यहां का टिकट मिलने से खुश नहीं हैं।
इसी बीच अब पार्टी सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आयी है उसके अनुसार अपर्णा को सीधे विधान परिषद में एंट्री मिल सकती है। अगले महीने पांच विधान परिषद की सीटें खाली हो रही हैं। 7 अप्रैल को अपर्णा यादव को सपा विधान परिषद में भेज सकती है। उन्हें समाजसेवा व कला संस्कृति के कोटे से उच्च सदन के लिए सदन में भेजा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications