राम मंदिर निर्माण के लिए अपर्णा यादव ने दान किए 11 लाख रुपए, कही ये बात

Aparna Yadav News, लखनऊ। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी समर्पण राशि दान दी है। अपर्णा यादव ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी तरफ से 11 लाख रुपए का दान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत की संस्कृति के प्रतीक है। दरअसल, राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं और संघ के स्वयसेवकों की ओर से देशभर में डोर-टू-डोर जाकर धन संग्रह अभियान चल रहा है।

 Aparna Yadav donated 11 lakh rupees for the construction of Ram temple

कारसेवकों पर गोली चलवाना दु:खद
अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के आरोपों से घिरे सपा संरक्षक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे अभियान से जुड़कर 11 लाख रुपये दान किए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाना बेहद दुखद बताया। उस पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है। जो पुराना बीत गया वो आज में बदल नहीं सकता है।

11 लाख रुपए की समर्पण राशि सौंपी
दरअसल, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल और कार्यवाह प्रशांत भाटिया अपर्णा यादव के दिलकुशा स्थित आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान अपर्णा यादव ने यहां मीडिया की मौजूदगी में प्रांत प्रचारक कौशल को 11 लाख रुपए की समर्पण राशि सौंपी।

ये राष्ट्र का मंदिर है: अपर्णा यादव
अपर्णा यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम में हमारी आस्था और श्रद्धा है, इसलिए हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आज अपनी स्वेच्छा से 11 लाख रुपए दान किए हैं। कहा कि राम भारत के चरित्र, संस्कार और सभी की आस्था के केन्द्र हैं। ये राष्ट्र का मंदिर बन रहा है। हमें लगता है कि हर भारतीय को इस मंदिर के लिए दान देना चाहिए इसलिये मैने भी दान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+