अखिलेश के मंत्री ने अधिकारी को दी गालियां, पुलिस को शिकायत का इंतजार
लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता और मंत्री अपनी बदजुबानी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार चिकित्सा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी उमेश पटेल को जमकर गालियां दी हैं। राधेश्याम का ऑडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वह 1.12 मिनट का है, इस आडियों मे मंत्री जी धाराप्रवाह गालियां दे रहे हैं।

गालियां ऐसी जिसे हम और आप सभ्य समाज में नहीं दे सकते हैं। वहीं जबसे यह ऑडियो लोगों के सामने आया है मंत्री साहब ने अपना फोन बंद कर लिया है और वह किसी के साथ भी संपर्क नहीं कर रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद कुशीनगर के एसपी दीपक कुमार का कहना है कि हमें अभी भी शिकायत का इंतजार है।
अगर हमें शिकायत मिली तो कार्यवाही की जाएगी। मंत्रीजी की धाराप्रवाह गालियों की वजह से अधिकारी ने चुप्पी साध ली है और कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में सपा विधायक पूर्णमासी देहाती ने मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications