'मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं', अनारकली सूट में अनन्या पांडेय के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल

लखनऊ, 24 अगस्त: अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी सिलसिले में दोनों स्टार हाल ही में नबावों के शहर लखनऊ पहुंचे। दोनों ने यहां अपनी फिल्म के बारे में जानकारी दी। साथ ही शहर की कुछ बेहद खास जगहों पर भी गए और फोटोशूट करवाया। अनन्या पांडेय ने राजधानी लखनऊ के रूमी दरवाजे के सामने विजय देवरकोंडा के साथ भी फोटो क्लिक करवाई। अनारकली सूट में अनन्या पांडेय के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। अनन्या ने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

25 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'लाइगर'

25 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'लाइगर'

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म 'लाइगर' अलग-अलग भाषाओं में 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं अनन्या पांडे की ये तेलुगू में शुरुआत है। फिल्म को लेकर दोनों बेहद उत्साहित हैं और जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों स्टार मंगलवार को लखनऊ पहुंचे और अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।

लखनऊ में कुछ दिन रुकना चाहते हैं विजय देवरकोंडा, जानिए क्यों?

लखनऊ में कुछ दिन रुकना चाहते हैं विजय देवरकोंडा, जानिए क्यों?


विजय ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी फिल्म में सिंगल मदर के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म में उनकी मां का रम्मया कृष्णा ने निभाया है, जो एक शेरनी की तरह अपने बच्चें को पालती हैं और उसे कैसे एक सफल बॉक्सर बनाती हैं। लखनऊ के बारे में पूछने पर विजय ने बताया कि उन्हें यहां का खाना काफी पसंद आया है। उन्होंने शाही टुकड़ा खाया, जो उन्हें बहुत अच्छा। उन्होंने ये भी कहा कि वह कुछ दिन और रुक कर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं।

अनन्या ने कहा- मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं

अनन्या ने कहा- मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं

अनन्या पांडेय ने रूम दरवाजे के सामने क्लिक करवाई गई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, 'मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं'। लाइगर एक दिन बाद रिलीज होने वाली हैं, और मैं अपनी स्माइल रोक नहीं पा रही हूं।'' बता दें, तस्वीरों में अनन्या लाल रंग के अनाकली सूट में नजर आ रही हैं। लखनऊ के मशहूर रूमी गेट के आगे उन्हें अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा तो लोगों को भीड़ लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+