लखनऊ में सपा-बसपा पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, बोले- 2022 में BJP का आंकड़ा होगा 300 पार

लखनऊ, 17 दिसंबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ दौरे पर शुक्रवार को बीजेपी-निषाद पार्टी के संयुक्त सभा को संबोधित किया। इसके बाद यूपी को-ऑपरेटिव बैंक की 13 नई शाखाओं एवं राज्‍य भण्‍डारण निगम के 26 गोदामों का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में गृह मंत्री शाह के निशाने पर विपक्षी पार्टियां रहीं। अमित शाह ने सपा, बसपा पर जमकर हमला बोला। साथ ही एक बार फिर दावा किया कि 2022 में 300 पार के साथ भाजपा और एनडीए की सरकार बनेगी।

amit shah targets sp bsp at BJP nishad party joint rally in lucknow

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने गृह मंत्री का स्वागत किया। अमित शाह ने यहां बीजेपी-निषाद पार्टी के संयुक्त सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से जो निषाद उमड़ कर आए हैं (रैली में) वो बताता है कि 2022 में 300 पार के साथ भाजपा और एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

अमित शाह ने आगे कहा, 'यहां सपा, बसपा की जो सरकारें चली उन्होंने अपनी जाति का काम किया, सभी पिछड़ी जातियों का काम करने का लक्ष्य मोदी जी का था और उन्होंने इसे पूरा किया।' उन्होंने कहा कि सपा, बसपा की बुआ-भतीजे की सरकारें माफियाओं का संरक्षण करती थीं, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर पलायन कर गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने कभी भी देश की सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। जब प्रधानमंत्री ने देश की बागडोर संभाली तो उन सभी देशों जिन्होंने भारत की सीमा पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया उन्हें जवाब देने का भारत का जज्बा पूरे देश में देखने को मिल रहा है।

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक की 13 नई शाखाओं एवं राज्‍य भण्‍डारण निगम के 26 गोदामों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य भंडारण निगम ने 28 नए गोदाम बनाए हैं, जिसमें लगभग 1.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं और धान के भंडारण की व्यवस्था होगी। साथ ही अगर किसी किसान को उसकी उपज का उचित दाम नहीं मिलता है तो किसान भी इस भंडारण में अपनी उपज रख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+