सपा: चुनाव आयोग बिन पेंदी का लोटा, पहले कांग्रेस की ओर अब भाजपा के साथ

सपा पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि चुनाव आयोग तो बिन पेंदी का लाटा हो गया है। पहले तो वह कांग्रेस की तरुदारी करने से थकता नहीं था लेकिन अब उसने पाला बदल लिया है और भाजपा में शामिल हो गया है। चुनाव आयोग ने अमित शाह के साथ-साथ कांग्रेस के केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा समेत सपा के कद्दावर नेता आजम खां पर चाबुक बरसाया। आयोग ने बेनी समेत आजम के बयानों की जांच के लिए सीडी भी मांग ली है। इसके साथ दोनों नेताओं की रैली और जनसभा पर रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि अमित शाह ने कुछ दिनों पहले मुजफ्फरनगर जिले के शामिली इलाके में एक आम जन सभा को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि 'यह बदले का चुनाव है और जिन लोगों ने हमें तकलीफ दी है उनके साथ बैठकर हम कभी सुखी नहीं हो सकते हैं।' इस बयान के बाद सपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग से अमित की शिकायत कर दी। श्किायत के बाद आयोग ने इस बयान को अपने संज्ञान में लिया और भाषण के सीडी की जांच भी की। सीडी की जांच किए जाने के बाद आयोग ने अमित शाह को आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के कारण उनके चुनावी रैली और जन सभा किए जाने पर रोक लगा दी थी। इस मामले में आयोग ने अमित शाह से जवाब भी मांगा था।
चुनाव आयोग को जवाब दिए जाने के दौरान अमित के चेहरे पर यह साफ झलक रहा था कि उन पर लगाई गई आयोग की रोक से वे बहुत नाखुश हैं। उन्होंने आयोग को जवाब देते हुए कहा है कि हर बॉलर से कभी न कभी नो बॉल चली जाती है।












Click it and Unblock the Notifications