अमित शाह बोले अखिलेश यादव कर रहे हैं नाटक, यूपी में साढ़े तीन मुख्यमंत्री
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज बाराबंकी में बूथ मेंबर्स को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में साढे तीन सीएम राज्य कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि यूपी में दो चाचा मिलकर सरकार चला रहे हैं, एक अखिलेश, एक मुलायम और आधे आजम खान सरकार को चला रहे हैं। उन्होने कौमी एकता दल के सपा में विलय के मुद्दे पर पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
चुनावी मौसम में अखिलेश के जवाब और विपक्ष पर प्रहार

कौमी एकता दल के सपा में विलय के खिलाफ अखिलेश यादव के गुस्से को अमित शाह ने नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि चाचा पहले विलय कराते हैं फिर भतीजे को गुस्सा आता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव नाटक कर रहे हैं वह अतीक अहमद पर क्यों नहीं बोलते हैं। शाह ने कहा कि सपा में मुख्तार और अतीक अहमद जैसे कई लोग हैं, सपा पूरी तरह से गुंडों से भरी हुई है। जबकि बसपा में दलितों का सिर्फ इस्तेमाल किया जाता है।
कांग्रेस को अभी भी नहीं मिला है सीएम उम्मीदवार
उन्होंने कहा कि मायावती ने दलितों के लिए कुछ भी नहीं किया है। लोकसभा चुनाव के नतीजे को यूपी मे बड़ा परिवर्तन बताते हुए अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार और दो साल मे अभूतपूर्व परिवर्तन आये हैं। हमारे विरोधी भी हमपर किसी तरह का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं।
कांग्रेस और बसपा पर लूट का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपी को कांग्रेस और बसपा ने लूटा है। एक समय में दोनों ही आपस में मिले हुए थे। अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को यूपी तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications