लखनऊ में अमित शाह ने मांगा 1074 दलितों की हत्या का हिसाब

लखनऊ। यूपी चुनावों के मद्देनजर दलितों को रिझाने के लिए आज लखनऊ के रमाबाई मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां आए लोगों का संबोधन कुछ इस अंदाज में किया।उन्होंने कहा यूपी के कोने-कोने से आए दलित समाज के प्यारे भाईयों और बहनों मैं आपका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

amit shah

जानिए कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा..वाले वीडियो का पूरा सच

केंद्र की योजनाओं को बताया गरीबों की योजना

शाह ने रैली के दौरान केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाया। उन्होंने जनधन योजना, खाद की उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उज्जवला योजना समेत तमाम योजनाओं को लोगों को गिनाया।

Video:सेना ने इस वजह से जल्दी दफनाए आतंकियों के शव

चाचा-भतीजा लूट रहे हैं केंद्र का पैसा

शाह ने कहा कि जब तक यूपी में लोगों के लिए, गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार नहीं आती है तब तक यूपी का विकास नहीं हो सकता है। मोदीजी जो पैसा भेज रहे हैं वह चाचा-भतीजा में बंट जा रहा है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या चाचा-भतीजे की सरकार से प्रदेश का भला होगा।

शाह ने कहा कि पिछले 15 साल से यूपी के लोग सपा-बसपा के फेर में उलझे हैं। नेताओं की जेब तो भर गई लेकिन गरीबों का पेट नहीं भर पा रहा है। नेताओं के पास समय ही नहीं कि वह देखें कि गरीबों तक सुविधाएं पहुंची की नहीं।

अमर सिंह का बताया नारद

पिछले कुछ दिनों से यूपी की जनता महाभारत से बड़ी लड़ाई यादव परिवार की लड़ाई को देख रहे हैं। उन्होंने अमर सिंह को नारद बताते हुए कहा कि वह चाचा-भतीजों के रिश्तों के बीच नारद की भूमिका निभा रहे हैं।

जहां भाजपा का प्रशासन हैं वहां बिजली पहुंची है, सड़क बनी है लोगों को रोजगार मिल रहा है। लेकिन यूपी में लोग चाचा-भतीजे का ही तमाशा देख रहे हैं।

गायत्री प्रजापति मंत्री नहीं होते तो गरीबों के घर होता एसी

शाह ने गायत्री प्रजापति के निष्कासन पर बोलते हुए कहा कि जब उन्हें निकाला गया था तो उन्हें भ्रष्टाचारी बताया तो फिर से उन्हें क्यों वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि अगर खनन घोटाला नहीं होता तो हर गरीब के घर में कलर टीवी पहुंच गया होता।

यूपी में गुडाराज

यूपी में गुंडाराज का बोलबाला है, शाह ने कहा कि मथुरा कांड साफ करता है किस तरह से यहां जमीन हड़पने का काम चल रहा है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ रेप हुआ लेकिन सरकार जागी नहीं।

पूर्ण बहुमत का श्रेय यूपी के लोगों को

देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार का श्रेय यूपी की जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पीएम बनते ही यूपी का आवंटन एक लाख करोड़ रुपए बढ़ा दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा कि इतना पैसा भेजने के बाद भी यूपी का विकास क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार यूपी के लोगों का भला नहीं चाहती है।

मायावती ने किया 40 हजार करोड़ का घोटाला

बसपा सुप्रीमों मायावती पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि आपको भी पूर्ण बहुमत दिया गया था आपने, एनएचआरएम का घोटाला किया, सेक्युरिटी नंबर प्लेट का घोटाला किया, पुलिस भर्ती का घोटाला किया। बहन जी 40 हजार रुपए का घोटाला करने के बाद फिर से सेवा का मौका मांग रही है

1074 दलितों की हत्या का हिसाब दें मायावती

बहन जी के जितने बंगले बनें हैं अगर उतने ही पैसे दलितों को बांट दिया गया होता तो उनके घर में एसी लग गया होता। मायावती के शासन काल में 1074 दलितों की हत्या की गई थी। ऐसे में आपको दलितों का वोट मांगने से पहले दलितों की हत्या का आपको हिसाब देना होगा। सपा और बसपा दोनों ही दलितों का शोषण करती हैं।

गांधी के पुरखों ने किसानों की दशा बिगाड़ी

राहुल गांधी की किसान विकास यात्रा पर अमित शाह ने हमला बोलते हुए कहा कि 68 में से 65 साल आपके परिवार का शासन रहा। ऐसे में अगर कांग्रेस ने काम किया होता तो किसानों की यह दुर्दशा नहीं होती, यह सब गांधी परिवार के पुरखों की ही वजह से है।

कांग्रेस पार्टी यूपी की राजनैतिक सियासत में कही भी नहीं है। कांग्रेस यूपी में सिर्फ वोटकटवा पार्टी है। वह सपा और बसाप को जिताने के लिए मैदान में उतरी है। यूपी में 10 साल तक सपा-बसपा की सरकार कांग्रेस के समर्थन से ही चली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+