केजरीवाल के लिए मुसीबत बन गई उनकी 'झाड़ू', नोटिस जारी

दरअसल उत्तर प्रदेश स्थिति नैतिक पार्टी के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने आम आदमी पार्टी को मिले चुनाव चिह्न झाड़ू पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि इस चुनाव चिह्न झाड़ू पर हमारा हक है। उन्होंने इस बावत हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। उनका दावा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने झाड़ू चुनाव चिह्न के रूप में उनकी पार्टी को दिया था।
नैतिक पार्टी के अध्यक्ष पांडेय ने यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने पहले ये चुनाव चिह्न उनकी पार्टी को दिया और बाद में इसी चुनाव चिह्न को आयोग ने आम आदमी पार्टी को दे दिया, जबकि इस पर नैतिक पार्टी का हक है। नैतिक पार्टी की दलीलों को सुनने और विचार करने के बाद जस्टिस राजीव शर्मा और जस्टिस महेंद्र दयाल की बेंच ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications