अब आला पुलिस अधिकारी पांच दिन आपके इलाके में करेंगे पैदल मार्च

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव होने में सिर्फ कुछ महीनों का फासला रह गया है। सपा सरकार अपने कार्यकाल में हमेशा से ही कानून व्यवस्था को लेकर निशाने पर रही। लेकिन आखिरी समय में आखिरकार अखिलेश यादव को इसे दुरुस्त करने का खयाल आया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद ने सभी जोन के पुलिस महानिरिक्षकों को पैदल गश्त करने का निर्देश दिया है। महानिरिक्षकों से हफ्ते में पांच दिन पैदल गश्त करने को कहा गया है।

Akhilesh Yadav wants to improve law and order in UP in his last days

हफ्ते में पांच दिन होने वाली गश्त में तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी ने अधिकारियों से प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा है। जावीद अहमद ने पुलिसकर्मियों को भी थाने और चौकियों पर तैनात करने को कहा है। उन्होंने थाने व चौकियों में पुलिसकर्मियों की संख्या को भी बढ़ाने को कहा है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जावीद अहमद ने पुलिस महानिरिक्षकों की बैठक बुलायी थी जिसमें उन्होंने अधिकारियों को यह अहम निर्देश दिये हैं। कांवड़ यात्रा व रमजान माह को देखते हुए डीजीपी ने निर्देश दिये हैं कि विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होने कहा कि पैदल पेट्रोलिंग एक सशक्त माध्यम है जिससे अपराध में अपने आप कमी आयेगी।

छुट्टी के दिन बाजार में अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ को देखते हुए डीजीपी ने शुक्रवार, शनिवार व रविवार को गश्त करने को कहा है। इसके अलावा सोमवार और गुरुवार के बीच दो दिन के लिए गश्त करने को भी कहा है। बैठक में कानून व्यवस्था के आईजी हरिराम शर्मा ने बताया कि मैनपॉवर ऑडिट सेल को इस बाबत रिपोर्ट दी गयी है कि किन दफ्तरों में अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन्हें फील्ड में तैनात करने का डीजीपी ने निर्देश दिया है।

पुलिस को सशक्त बनाने के लिए इसके आधुनिकीकरण के लिए जो भी सामान खरीदने हैं उसमें सक्रियता लाने के भी निर्देश दिये गये हैं। बैठक मे त्योहारों के समय में शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही करने का भी सख्त निर्देश दिया गया है। बैठक में सभी जिलों के एसएसपी से रिपोर्ट कार्ड लिया गया। साथ ही उन जिलों की रिपोर्ट तलब की गयी जहां अच्छा काम नहीं हो रहा। इन जिलों के कप्तानों को हटाया भी जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+