अर्नब गोस्वामी को अखिलेश यादव ने दी नसीहत, ट्वीट कर लिखी ये बात

लखनऊ। पालघर मॉब लिंचिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधने के बाद रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी चर्चा में हैं। अर्नब का आरोप है कि बीती रात उनपर हमले की भी कोशिश हुई। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर #ArnabGoswami और #BJPTrolls का इस्तेमाल करते हुए कबीरदास की दो लाइनों के जरिए अर्नब गोस्वामी को नसीहत दी है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्ववीट किया, ''ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय। औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होय।''

akhilesh yadav tweeted using hashtag arnab goswami

अर्नब गोस्वामी पर नागपुर में केस दर्ज

बता दें, रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सामाजिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने के चलते नागपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उनपर आरोप है कि उन्होंने पालघर लिंचिंग घटना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया था, इस मामले में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीसीपी विनीता साहू ने कहा कि अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सेक्शन 117, 120 बी, 153 ए, 153 बी, 295 ए, 290 ए, 500, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी एक केस दर्ज किया गया है।

अर्णब पर हमले की कोशिश

उधर, बीती रात अर्नब गोस्वामी पर हमले की कोशिश की गई। अर्णब ने एक वीडियो जारी करके इस हमले की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में आरोप लगाया है कि उनपर यह हमला कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया। अर्नब के इस आरोप को इसलिए भी बल मिलता है क्योंकि कांग्रेस नेता अलका लांबा ने इस हमले के बाद एक ट्वीट किया है। अर्नब पर हमले के बाद अलका लांबा ने ट्वीट करके लिखा कि युवा कांग्रेस जिंदाबाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+