ललितपुर में किसान की मौत पर अखिलेश का योगी सरकार पर वार, मुआवजे की मांग

लखनऊ, 22 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद के लिए पिछले 2 दिनों से लाइन में लगे किसान की मौत हो गई। उधर, लखीमपुर की मोहम्मदी इलाके की मंडी में किसान समोध सिंह ने अपने धान के ढेर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि वे मंडी में पिछले 14 दिनों से धान बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे कई अधिकारियों के पास भी गए, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इससे निराश होकर उन्होंने ये कदम उठाया। इस मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सरकार से किसान परिवार करे लिए मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में किसान कभी भी इतना परेशान व अपमानित नहीं हुआ। अखिलेश किसान द्वारा धान जलाए जाने का वीडियो भी शेयर किया है।

akhilesh yadav targets yogi government over farmer died in lalitpur

अखिलेश ने कहा- सरकार मुआवजे का ऐलान करे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, ''भाजपा के राज में उप्र में खाद की कमी ने एक बेहद दर्दनाक मोड़ ले लिया है। आज ललितपुर में 2 दिनों से खाद की लाइन में लगे हुए एक किसान की मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। श्रद्धांजलि! सरकार मुआवज़े का ऐलान करे। आज़ाद भारत के इतिहास में किसान कभी भी इतना परेशान व अपमानित नहीं हुआ।'' अखिलेश यादव ने किसान का वीडियो भी शेयर किया है। बता दें, अखिलेश यादव लगातार यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से वह भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर को लेकर सरकार पर हमला किया था। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''हज़ार का सिलेंडर बन गया है स्टूल, झूठ के फूल की नहीं दोहराएँगे भूल, यही नारा आज का, नहीं चाहिए भाजपा।''

डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपए मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

बता दें, ललितपुर के जगपुरा मोहल्ले में राजपूत खाद भंडार पर 2 दिनों से लाइन में लगे भोगी (58) पुत्र पल्ला पाल की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अन्नवि दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी रजनीश राय, तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने मृतक के परिजनों से मुलाकात करके घटना पर दुख जताया। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। डीएम ने तहसीलदार को इस बाबत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, इस मामले में कांग्रेस और भारतीय किसान यूनियन ने आक्रोश जताते हुए मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+