अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- ये डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति वाली सरकार है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर को गुनाहपुर बताते हुए कहा कि प्रदेश के सभी मंडल अपराधों के आंकड़ों में एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर कहा था कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को उनकी सरकार ने जितना सुदृढ़ किया था, बीजेपी सरकार ने उतना ही उसे अपंग बनाया है।

ये डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति वाली सरकार है: अखिलेश यादव

ये डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति वाली सरकार है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'भाजपा राज में महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रहे अपराधों के कारण प्रदेश की छवि बहुत धूमिल हुई है। चाहे गुनाहपुर (गोरखपुर) मंडल हो या अन्य मंडल सबमें अपराधों के आँकड़ों में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी है।' अखिलेश यादव ने आगे लिखा, 'ये डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति वाली सरकार है।'इससे पहले अखिलेश ने कोरोना वायरस के संक्रमितों के इलाज में लापरवाही को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। अखिलेश का कहा था कि बीजेपी सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को अपंग बना दिया है।

मायावती ने कहा- मुसलमानों को जबरन गलत मामलों में फंसाया जा रहा है

मायावती ने कहा- मुसलमानों को जबरन गलत मामलों में फंसाया जा रहा है

उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी भाजपा सरकार पर पर निशाना साधा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। मायावती ने ट्वीट किया, 'सपा सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था तो अब वैसे ही वर्तमान भाजपा सरकार में भी इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है। इनको जबरन् गलत मामलों में फँसाया जा रहा है, जो अति दुःखद।'

अम्बेडकर की मूर्ति तोड़े जाने पर कार्रवाई की मांग

अम्बेडकर की मूर्ति तोड़े जाने पर कार्रवाई की मांग

अपने अगले ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'साथ ही, जिस प्रकार से सपा सरकार में दलितों के मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व इनके महान् सन्तों व गुरुओं की मूर्ती तोड़ी गई तथा उनके नाम पर रखे गये जिलों व संस्थानों आदि के नाम भी काफी बदल दिये गये। ठीक उसी प्रकार से अब वर्तमान भाजपा सरकार भी चल रही है। अब तो उनके मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की भी मूर्ती तोड़ी जा रही है, जिसकी पहले वाराणसी की व अब जौनपुर की घटना अति-निन्दनीय। सरकार इस मामले में उचित कदम उठाये। बीएसपी की यह मांग।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+