अखिलेश का सीएम योगी पर हमला, कहा- यूपी संभल नहीं रहा, दुनियाभर को सीख दे रहे हैं

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भोजपुर में विपक्षियों पर हमला करते हुए कश्मीर के मुद्दे को उठाया। सीएम योगी ने कहा कि आज कश्मीर से 370 हटा दिया गया, अगर विपक्ष की सरकार होती तो क्या 370 कश्मीर से हट पाता। कांग्रेस ने कहा था कश्मीर में बिहार के लोगों को जाने नहीं देंगे, लेकिन आज अगर भोजपुर का कोई नौजवान कश्मीर जाना चाहता है तो वो आज कश्मीर जा सकता है। वहां घर और जमीन सब खरीद सकता है। सीएम योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है।

akhilesh yadav targets cm yogi over his statement on article 370

'यूपी तो संभल नहीं रहा है और दुनियाभर को वो सीख दे रहे हैं'

अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा, ''बिहार के चुनाव में कश्मीर-कथा बांचने वाले स्टार प्रचारक जी से कोरोना की मार झेलने वाला अपना उप्र तो संभल नहीं रहा है और दुनियाभर को वो सीख दे रहे हैं। आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई से 365 दिनों त्रस्त रहने वाली जनता को ये 370 के फ़ायदे गिना रहे हैं।''

'ऐसी घोषणा उप्र व अन्य राज्यों के लिए क्यों नहीं करी गई'

उधर, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने घोषणापत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन के वादे पर भी बीजेपी बुरी तरह फंस गई है। विपक्ष ने भाजपा के इस वादे पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ऐसे वादे यूपी और दूसरे राज्यों के लिए क्यों नहीं कर रही है। अखिलेश ने ट्वीट किया, ''आज देश की सत्ताधारी भाजपा बिहार के अपने घोषणापत्र में कह रही है कि वो बिहार के लोगों के लिए कोरोना का टीका मुफ़्त लगवाएगी। ऐसी घोषणा उप्र व अन्य राज्यों के लिए क्यों नहीं करी गई। ऐसी अवसरवादी संकीर्ण राजनीति का जवाब उत्तर प्रदेश व देश की जनता आगामी चुनावों में भाजपा को देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+