भाजपा सरकार ने यूपी को अपराध प्रदेश बना दिया है: अखिलेश यादव

लखनऊ, 17 अगस्त: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न, हिंसा और अराजकता से यूपी के लोग डरे हुए हैं। अखिलेश ने दिल्ली में यूपी की रेप पीड़ित महिला के आत्मदाह की घटना और महोबा में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जिंदा जला देने वाली घटना का भी जिक्र किया। कहा कि ऐसी घटनाएं भाजपा सरकार की विफलता का परिचायक है।

akhilesh yadav targets bjp government over law and order situation in uttar pradesh

'यूपी में अपराधियों ने भाजपा सरकार का ही एनकाउंटर कर दिया'

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मथुरा में दिनदहाड़े करोड़ों की और गोरखपुर में लाखों की लूट ने एनकाउंटर वाली भाजपा सरकार के समय ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी गई है। ऐसा लग रहा है कि यूपी में अपराधियों ने भाजपा सरकार का ही एनकाउंट कर दिया है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने आखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट-पाट किया। यही हाल पूरे प्रदेश का है।

'भाजपा सरकार ने यूपी को अपराध प्रदेश बना दिया है'

अखिलेश ने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य ही है कि मुख्यमंत्री जी कानून का पालन कराने की जगह पुलिस-प्रशासन को ठोको नीति की शिक्षा देते हैं। सरकारी सत्ता के इशारे पर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मकान ढ़हाये जा रहे है। यह सरकार जेसीबी मानसिकता से कार्य कर रही है, जिसके तहत असहमति की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने समाज में राजनैतिक शत्रुता पैदा की है। जिस शासन तंत्र को अपराध रोकने का कार्य करना चाहिए वह सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले लोगों को निपटाने में लगी है। भाजपा ने संविधान का मजाक बना दिया है। अपराधी सत्ता संरक्षण में सफेदपोश बन गए है और बेगुनाहों को जेलों में ठूंस दिया जा रहा। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार ने यूपी को अपराध प्रदेश बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+