पेगासस फोन हैकिंग मामले को लेकर भड़के अखिलेश यादव, कहा- फोन जासूसी एक लोकतांत्रिक अपराध है

लखनऊ, 20 जुलाई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेगासस फोन हैकिंग मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा है। अखिलेश ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर भाजपा और मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा, ''फोन की जासूसी करवाकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना 'निजता के अधिकार' का घोर उल्लंघन है। अगर ये काम बीजेपी करवा रही है तो ये दंडनीय है और अगर बीजेपी सरकार ये कहती है कि उसे इसकी जानकारी नहीं है तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा पर उसकी नाकामी है। फोन-जासूसी एक लोकतांत्रिक अपराध है।''

akhilesh yadav slams bjp government over pegasus phone hacking case

क्या है पेगासस जासूसी केस ?

Recommended Video

    Pegasus Report: Rahul Gandhi का Modi Government पर वार, कहा- निजता के अधिकार पर हमला |वनइंडिया हिंदी

    बता दें, रविवार को न्यूज वेबसाइट 'द वायर' ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि एक अज्ञात एजेंसी ने पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल करते हुए भारतीय पत्रकारों और नेताओं को निशाना बनाया है। 'द वायर' की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डेटा में 300 भारतीय मोबाइल नंबर शामिल हैं। जिनमें 40 मोबाइल नंबर भारतीय पत्रकारों के हैं। तीन बड़े विपक्षी नेता, मोदी सरकार में शामिल दो केंद्रीय मंत्री, सुरक्षा एजेंसियों के मौजूदा-पूर्व प्रमुख और अधिकारी, बिजनेसमैन शामिल हैं।

    सरकार ने आरोपों से किया इनकार

    रिपोर्ट के मुताबिक, इन नंबरों को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 2018-2019 के बीच निशाना बनाया गया था। इस मामले पर सरकार की ओर से सफाई आई थी। सरकार ने हैकिंग में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि विशेष लोगों पर सरकारी निगरानी के आरोपों का कोई ठोस आधार या इससे जुड़ी सच्चाई नहीं है। बता दें, इस मामले को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पेगासस के जरिए जासूसी से जुड़े खुलासे बहुत ही घिनौनी कारगुजारियों की तरफ इशारा करते हैं। अगर ये सच है, तो मोदी सरकार संविधान द्वारा देशवासियों को दिए गए निजता के अधिकार पर गंभीर और खतरनाक हमला कर रही है। इससे लोकतंत्र तो नष्ट होगा ही, ये देशवासियों के निजता के अधिकार को कई स्तर पर नुकसान पहुंचाएगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+