अखिलेश के तेवर के बाद दबंग सपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी की छवि से निकालने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तमाम कोशिशे करने में जुटे हैं। पार्टी से दबंग नेताओं को धीरे-धीरे ही सही पर अखिलेश यादव ने दरकिनार करना शुरु कर दिया है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता विजय बहादुर यादव ने अपने साथियों के साथ जमकर बवाल किया था जिसके बाद अखिलेश यादव ने पहले तो उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था बाद में उन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अखिलेश सपा का चेहरा और शिवपाल रीढ़ की हड्डी, बोले अमर सिंह

विजय बहादुर को आज सुबह गोमती नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय बहादुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और मौजूदा समय में जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी पत्नी भी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। लेकिन जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विजय बहादुर के कृत्य की जानकारी मिली तो उन्होंने ना सिर्फ उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया बल्कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को निर्देश भी दे दिये थे।
काफी दिनों से फरार चल रहे विजय को आज पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि विजय बहादुर पर ग्राम समाज की जमीन पर दीवार बनवा रहे थे जिस पर विरोध दर्ज कराने पर वह अपने साथी रघुनंदन कालिया जोकि हिस्ट्रीशीटर है व उसके 150 साथियों के साथ मौके पर जमकर बवाल काटा। विजय बहादुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वकील इंदल लोधी के घर में जमकर मारपीट की। जिसके बाद गुरुवार शाम को पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications