अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा- विकास करना लक्ष्य नहीं, गुमराह करने की रचती है साजिशें

अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा- विकास करना लक्ष्य नहीं, गुमराह करने की रचती है साजिशें

लखनऊ, 10 सितंबर: सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा मुद्दों पर न बात करती है न काम करती है। विकास करना भाजपा का लक्ष्य नहीं है। भाजपा लोगों को गुमराह करने की साजिशें रचती है। भाजपा कार्यालय षडयंत्र का केन्द्र बन गया है जहां लोकतंत्र के विरूद्ध दिनरात रणनीति बनती रहती है।'

Akhilesh Yadav says development is not the goal of BJP

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव से पहले किसानों के बढ़ते आक्रोश से घबड़ाई भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी साजिशी रणनीति के तहत कई फसलों की एमएसपी घोषित कर यह जताने की कोशिश की है कि वह किसानों की बड़ी हितैषी है जबकि हकीकत यह है कि भाजपा सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर फसल बेचने का मौका कभी किसान को मिला नहीं है। उसकी मजबूरी तो अपनी फसल औने-पौने दाम बिचैलियों को ही बेचने की है। बढ़ी एमएसपी तो उसके जले पर नमक छिड़कना है।

पूर्व सीएम ने कहा,

भाजपा की राज्य सरकार ने अपना पूरा कार्यकाल केवल विज्ञापन और प्रचार के सहारे पार कर लिया है। जमीन में उनकी एक भी योजना नहीं दिखाई दी। समाजवादी पार्टी ने जो काम किए उनके उद्घाटन का उद्घाटन ही करते मुख्यमंत्री जी के दिन बीत रहे हैं। अपने एक शिलान्यास का उन्होंने उद्घाटन नहीं किया। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि अब जब छह महीने से कम समय रह गया है तब मुख्यमंत्री नई-नई योजनाओं की घोषणाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के कर कमलों से नए लोकार्पणों की योजना बन रही है। समाजवादी सरकार ने पुल-सड़क और मण्डियों का निर्माण कराया, अस्पताल बनवाए। भाजपा सरकार ने सड़कों में गड्ढे बनवाए हैं, पुल घटिया निर्माण सामग्री लगने से टूट रहे है और मंडियों को बंद किया जा रहा है। सच तो यह है कि भाजपा सभी समस्याओं की जड़ है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, जनता त्रस्त है। भाजपा को किसान, गरीब, नौजवान की चिंता नहीं पूंजीपतियों के हितों के संरक्षण की फिक्र रहती है। भाजपा अंतिम क्षणों में कोई भी बड़ी साजिश कर सकती है। समाजवादी कार्यकर्ताओं को इससे सावधान और सतर्क रहना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+