अखिलेश बोले बसपा में टिकटों के दाम दोगुने हुए

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी से नाता तोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मायावती को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज मैं खुले तौर पर कह सकता हूं कि बसपा में टिकटों की खरीद-फरोख्त होती है।

यूपी के "टीपू" बने "सुल्तान", 2017 में बनेगी नयी पहचान

Akhilesh Yadav says BSP sell its ticket attacks Mayawati on many issues

अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा में टिकटों के दाम तय होते हैं, मुझे इस बात की जानकारी है कि पार्टी मे टिकटों को बेचा जाता है। हाल ही में आये सर्वे पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सर्वे के आने के बाद बसपा में टिकटों के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हुई थी।

कुछ समय पहले जो सर्वे सामने आया था उसमें कहा गया था कि बसपा पहले नंबर पर तो सपा तीसरे स्थान पर है। इसके बाद बसपा के टिकटों के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हुई थी। अखिलेश ने कहा कि यह सर्वे निराधार था और इसके सैंपल को समझने की जरूरत है।

यूपी में इसी साल दिसंबर माह में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

अखिलेश ने बसपा पर हमला करते हुए कहा कि जो लखनऊ में सैकड़ों हाथी खड़े कर दिये गये लेकिन उससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जो बैठे हाथी थे वो आजतक खड़े नहीं हुए जबकि जो बैठे थे वह आजतक खड़े नहीं हुए।

लखनऊ में बनाये पार्कों के बारे में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि हमारे बनाये पार्कों में सारे विरोधी लोग हवा लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की राजधानी को हम एक आदर्श राजधानी के तौर पर देश के सामने पेश करना चाहते हैं जहां स्वच्छ गोमती होगी और लोगों को तमाम सुविधायें मुहैया करायी जायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+