यूपी की दुर्दशा का हाल जानने के लिए सांसदों को दिल्ली बुला रही भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ, 28 जुलाई: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी बीजेपी अब पूरी तरह से मैदान में आ चुकी है। लखनऊ में संघ के बड़े पदाधिकारियों के साथ सरकार और संगठन की समन्वय बैठक के बाद आज दिल्ली में यूपी के सांसदों की बैठक बुलाई गई है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इन्हें उठाकर और हटाकर ही दम लेगी।

Akhilesh Yadav says BJP called its MP to know about the plight and misery of uttar pradesh

'आंकलन बाद में और (झूठी) तारीफ पहले, वाह रे भाजपा!'

अखिलेश यादव ने बुधवार ट्वीट किया, ''भाजपा आज अपने उप्र के सांसदों से यूपी की दुर्दशा व दुर्गति का हाल दिल्ली बुलाकर पूछ रही है, इससे पता चलता है कि दिल्ली तथा लखनऊ में कितनी दूरी है। भाजपा चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इन्हें उठाकर और हटाकर ही दम लेगी।'' अखिलेश यादव ने आगे लिखा, ''आंकलन बाद में और (झूठी) तारीफ पहले, वाह रे भाजपा!''

यूपी के सांसदों की दिल्ली में बैठक

सूत्रों के मुताबिक, अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के भाजपा सांसद बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक करेंगे। सूत्र बताते हैं कि "विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 29 जुलाई और 30 जुलाई को दिल्ली में यूपी के सांसदों की बैठकें होंगी।"

शाम तक दिल्ली रवाना हो सकते हैं सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे। यूपी के सांसदों के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 7-8 अगस्त को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 2022 के चुनाव को लेकर सरकार के मंत्रियों से लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+