तीन दिन के लिए क्वारंटाइन हुए अखिलेश यादव, वर्चुअल करेंगे इगलास रैली को संबोधित

तीन दिन के लिए क्वारंटाइन हुए अखिलेश यादव, वर्चुअल करेंगे इगलास रैली को संबोधित

लखनऊ, 23 दिसंबर: उत्तर प्रदेर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल 23 दिसंबर यानी आज एक संयुक्त रैली करने जा रही है। इस बीच सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव तीन दिन के लिए क्वारंटाइन हो गए हैं। क्वारंटाइन होने की वजह से अखिलेश यादव आज होने वाली रैली में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव इस रैली को वर्चुअल संबोधित करेंगे। इस बारे में अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav की पत्नी-बेटी Covid-19 Positive, 3 दिन तक रैली नहीं करेंगे सपा चीफ | वनइंडिया हिंदी
    Akhilesh Yadav quarantined for three days

    अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे। आज की इगलास की 'सपा-रालोद' की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव की कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्होंने पत्नी डिंपल और बेटी के संक्रमित होने के बाद अपना टेस्ट कराया था।

    इटावा-सैफई पीजीआई के वीसी रमाकान्त यादव की जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव का सैफई कोठी पर कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया था। वहां पर पहले उनका एंटीजेन टेस्ट हुआ जो कि निगेटिव आया। उसके बाद आरटी पीसीआर रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के कोरोनाा पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता कर पत्नी और बेटी का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+