अखि‍लेश यादव का सीएम योगी पर तंज, कहा- दुर्दिन ऐसे आए, दर-दर भटक रहे हैं वो दिल्ली के दरबार

लखनऊ, 11 जून: कैब‍िनेट में फेरबदल और संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्‍होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अम‍ित शाह और बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इधर, मुख्‍यमंत्री योगी के द‍िल्‍ली दौरे को लेकर समाजवादी पार्ट के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखि‍लेश ने ब‍िना नाम ल‍िए एक ट्वीट के जरिए योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे बुरे द‍िन आ गए हैं क‍ि पद बचाने के लिए सबसे बड़े सूबे के सूबेदार दिल्ली के दरबार में भटक रहे हैं। बता दें, सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर दिल्ली गए हुए हैं।

akhilesh yadav on cm yogi adityanath delhi visit

'दुर्दिन ऐसे आए, दर-दर भटक रहे हैं वो दिल्ली के दरबार'

अखि‍लेश यादव ने ट्वीट में ल‍िखा, 'पद-भिक्षा' की खातिर, देश के सबसे बड़े सूबे के सूबेदार। दुर्दिन ऐसे आए, दर-दर भटक रहे हैं वो दिल्ली के दरबार।' बता दें, गुरुवार को सीएम योगी दिल्ली पहुंचे थे। यहां सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर मंथन किया गया। शाह से मुलाकात के बाद योगी ने ट्वीट कर कहा, ''आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए गृह मंत्री का हार्दिक आभार।'' इसके अलावा जितिन प्रसाद से भी मुलाकात की, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं।

पीएम मोदी और गृह मंत्री अम‍ित शाह से की मुलाकात

मुख्‍यमंत्री योगी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब सवा घंटे तक बैठक चली। पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया। सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा, ''आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+