CAA हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले अखिलेश, कही यह बात

Recommended Video

    CAA Protest के दौरान मारे गए मृतक के परिजनों से मिले Akhilesh Yadav | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में बीते 20 दिसंबर को हुई हिंसा में मारे गए लोगों के मृतक आश्रितों को समाजवादी पार्टी ने पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत रविवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। वे रविवार को हिंसा में मारे गए ऑटो चालक वकील अहमद के घर पहुचे और पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

    Akhilesh Yadav met family of mohd vakeel killed in CAA violence

    अखिलेश यादव ने इस दौरान शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना जताई और परिवार को हर संभव मदद एवं हर समय साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। वकील अहमद के पिता सरफुद्दीन से अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी उनके साथ है। वकील के पिता मोहम्मद शर्फुद्दीन ने बताया कि अखिलेश यादव ने लगभग 12 से 15 मिनट हम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने हमे 5 लाख की आर्थिक सहायता दी है।

    इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं परिवार से मिलने आया था। मुलाकात रोकने के लिए पुलिस न जाने कितनी पुलिस लगा देती है। सीएए को लेकर पूरा देश आंदोलन कर रहा है। हर नागरिक इसके खिलाफ है। सरकार उन्हें अपनी बात कहने नहीं दे रही है। हम उन लोगों के दुख में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं चाहती है। अखिलेश ने कहा कि इसलिए हमारी मांग है इस परिवार की मदद सरकार करे। समाजवादी पार्टी हर संभव मदद करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+