शिवपाल की बैठक छोड़ अखिलेश ने अपने करीबी 20 मंत्रियों से की मुलाकात

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की परिवारिक विवाद अब सबको साफ-साफ दिखाई देने लगा है। चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच का मनमुटाव जगजाहिर हो गया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की बैठक की अनदेखी कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने करीबी 20 मंत्रियों, नरेश अग्रवाल और किरणमॉय नंदा के साथ बैठक की।

akhilesh yadav

इससे पहले शिवपाल यादव ने पार्टी के जिलाध्यक्षों की मीटिंग बुलाई और कहा कि मैं स्टैंप पेपर पर लिखकर दे सकता हूं कि अगर हम चुनाव जीतते हैं तब अखिलेश ही सीएम बनेंगे। शिवपाल यादव की बैठक के बाद अखिलेश की बैठक हुई, जो की सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अहम बैठक से ठीक एक दिन पहले रखी गई।

अखिलेश ने सभी विधायकों, एमएलसी और जिलाध्यक्षों की मीटिंग बुलाई है। बैठक में अखिलेश ने कि नेता जी ने मुझे कहां से कहां पहुंचा दिया? हम एक नंबर पर चल रहे थे और अब हमारी हालत क्या हो गई है। अखिलेश ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और नेता दोनों भ्रम की स्थिति में हैं। अखिलेश यादव ने 23 अक्टूबर को विधायकों की बैठक बुलायी है। माना जा रहा है कि अखिलेश इस बैठक में बड़ा फैसला कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+