बुलंदशहर में क‍िशोरी की हत्‍या को लेकर अखि‍लेश का योगी सरकार पर न‍िशाना, कही ये बड़ी बात

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक ने दुष्‍कर्म में असफल रहने पर क‍िशोरी की हत्‍या कर दी गई। इसके बाद शव को घर के ही आंगन में दफना दिया। प्रदेश में महिलाओं, बच्‍च‍ियों के साथ लगातार हो रही इस तरह की जघन्‍य वारदातों को लेकर व‍िपक्षी दल योगी सरकार पर हमलावर हैं। हाथरस के बाद बुलंदशहर में हुई इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने यूपी सरकार पर न‍िशाना साधा हैं। अखि‍लेश यादव ने कहा कि घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस बार महिलाएं ही भाजपा सरकार को गि‍राएंगी।

akhilesh yadav lashes out at yogi govt over crime in uttar pradesh

अखि‍लेश यादव ने क‍िया ट्वीट

सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया, 'उप्र के बुलंदशहर में पिछले 6 दिनों से लापता लगभग 13 साल की एक किशोरी का शव एक गड्ढे में मिलने से प्रदेश दहल गया है। अति दुःखद! उप्र में आपराधिक गतिविधियाँ भाजपा की निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही हैं।' उन्‍होंने कहा कि इस बार भाजपा सरकार को महिलाएं ही गिराएंगी। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट क‍िया, 'यूपी सरकार में वैसे तो हर प्रकार के अपराध चरम पर होने से अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल है, किन्तु खासकर दलित व महिला उत्पीड़न/असुरक्षा की आए दिन होने वाली दर्दनाक व शर्मनाक घटनाओं से हर तरफ चिंता की लहर है। ऐसे संगीन मामलों में भी सरकार की असंवेदनशील व लापरवाही अति-दुःखद।'

बुलंदशहर में क‍िशोरी की हत्‍या

बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय क‍िशोरी अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ खेत गई थी। इसी बीच उसे प्‍यास लगी तो वह दूसरे खेत गई। इसी दौरान एक गांव के हरेंद्र नाम के युवक ने उसे दबोच ल‍िया और रेप करने की कोशि‍श। असफल होने पर उसने क‍िशोरी की हत्‍या कर दी और शव को अपने घर के आंगन में ही दफना दिया। छह द‍िनों से पुलिस और परिजन कि‍शोरी की तलाश में जुटी थे। मंगलवार को क‍िशोरी का शव हरेंद्र के घर से बरामद किया गया। घटना के बाद से हरेंद्र फरार था। बुधवार को पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश से ग‍िरफ्तार कि‍या है। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल क‍िया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+