लखनऊ में बवाल: पुलिस ने रोका तो गेट फांद JPNIC परिसर में घुस गए अखिलेश यादव, माल्यार्पण किया
Akhilesh Yadav Enters JPNIC: जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जेपीएनआइसी परिसर पहुंचे। अखिलेश के पहुंचने के बाद वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें परमिशन न होने का हवाला दिया। इतना ही नहीं परिसर के गेट में ताला भी जड़ा था। फिर क्या था अखिलेश यादव ने गेट फांदकर अपने समर्थकों के साथ JPNIC परिसर में घुस गए। अंदर घुसकर उन्होंने माल्यार्पण भी किया।
इस मामले पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि जब लोकतंत्र में लोकनायक के माल्यार्पण के लिए बाधाएँ खड़ी की जाएं तो लोकतंत्र किस काम का। भाजपा, सपा का रास्ता नहीं रोक सकती।

अखिलेश यादव ने कहा कि महान समाजवादी विचारक, सामाजिक न्याय के प्रबल प्रवक्ता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर अब क्या सपा को माल्यार्पण करने से रोकने के लिए ये टिन की चद्दरें लगाकर JPNIC का रास्ता रोका जा रहा है।
सच ये है कि भाजपा लोकनायक जयप्रकाश जी के भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ छेड़े गये आंदोलन की स्मृति को दोहराने से डर रही है क्योंकि भाजपा के राज में तो भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई तब से कई गुना ज़्यादा है।
अब क्या माल्यार्पण के लिए भी जयप्रकाश नारायण जी की तरह 'सम्पूर्ण क्रान्ति' का आह्वान करना पड़ेगा। अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही।












Click it and Unblock the Notifications