सपा विधायक के बोल, अखिलेश यादव इतिहास के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने ही विधायकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सपा के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव को अब तक का सबसे कमजोर मुख्यमंत्री करार दिया है।
अखिलेश यादव करेंगे खत की बात, लोगों को लिखेंगे पत्र
बदायूं रेप केस में सीबीआई और अखिलेश को बड़ा झटका, क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट ने किया खारिज
समाजवादी पार्टी के विधान परिषद के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।
देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को स्वयं पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। उन्होंने मुलायम सिंह को अखिलेश से ज्यादा अनुभवी और अच्छा नेता बताया है।
देवेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर से सपा के विधायक हैं और उनका कार्यकाल 2016 को खत्म हो जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार है।
सपा विधायक ने प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यूपीपीसीएस में की गयी सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग की है। सीबीआई जांच कराने के लिए खुद देवेंद्र प्रताप दस्तावेजों को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने जाने वाले हैं।













Click it and Unblock the Notifications