अखिलेश बोले भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी है

मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 39 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होने मुजफ्फरनगर को एक हजार करोड़ रुपए की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह के योगदान को याद किया।

अमर सिंह बोले अखिलेश के पास नहीं है पवित्र करने वाला गंगाजल

Akhilesh Yadav hits hard on BJP over communal issue says they want to spread hatred

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में अगर आपने मौका दिया तो इससे बेहतर काम करके दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आय़ी तो प्रदेश का हाल आप बेहतर जानते हैं क्या था। लोग मायावती जी को भूल गये होंगे पिछले चार सालों में लेकिन जब वह लखनऊ और नोएडा जाते हैं तो उनकी याद आती है।

भाषण के मुख्य बिंदू

  • 10-15 मिनट के अंदर आपात काल में पुलिस आपके पास होगी, हम जल्द ही इस योजना को शुरु कर रहे हैं।
  • अब पुलिस भर्ती को आसान और पारदर्शी कर दिया गया है। हमने मुस्लिम भाईयों की पढ़ाई औऱ संस्कृत को भी इसमें शामिल किया है।
  • अच्छे दिनों का नारा एक बार चलेगा दो बार नहीं चलेगा। अगर एक बार फिर से ये नारा लेकर आयेंगे तो जनता इनके अच्छे दिन कर देगी। आंकड़ों के अनुसार देश पीछे जा रहा है।
  • समाज में खायी पैदा करने के लिए पलायन का मुद्दा उठाया गया, भाजपा के लोग भाईचारे के दुश्मन है।
  • भाजपा के पास विकास का मुद्दा नहीं है, पहले पलायन फिर लव जेहाद, धर्म परिवर्तन की बात की लेकिन इस मुद्दों से पीछे हट गये।
  • पिछले एक महीने में पता नहीं कहां चली गयी है बसपा।
  • जिन बच्चों ने अच्छे नंबर हासिल किये हैं उन्हें हम अब भी लैपटॉप दे रहे हैं।
  • ये लोग ट्विटर से समस्या का समाधान करते हैं, लेकिन ये बताइयें लैपटॉप बच्चों को किसने दिया।
  • हमने हजारों करोड़ रुपए देकर गन्ना किसानों की मदद की है। हमने खाद, पानी, सिंचाई, बिजली की सुविधाओं को हमने बेहतर किया है और आने वाले समय में गन्ने के दामों का पूरा भुगतान करेंगे।
  • बीजेपी के लोगों को 70 से ज्यादा सांसद जिता दियें लेकिन बताइये कितने किसानों की मदद की गयी है।
  • हम उन्हें बहनजी नहीं बुआजी बुलाते हैं,
  • लखनऊ औऱ नोएडा में पार्कों को देखकर लोग मायावती को भूल नहीं पाते हैं।
  • सारा पैसा पत्थरों में बर्बाद किया गया, अगर यही पैसा दलितों की गरीबी को दूर करने में किया जाता तो उनका जीवन बदल जाता।
  • हमनें योजनायें बनाकर जमीन पर योजनाओं को उतारा है, इसी वजह से हर क्षेत्र में यूपी तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+