यूपी के टीपू पर 'आप' का इफेक्ट, कम की सिक्योरिटी

यूपी में आप का असर दिखने लगा है। आम लोगों से लेकर राजनेताओं पर भी आप फैक्टर काम करने लगा है। आप की राह पर चलते हुए यूपी के सीएम और सपा के युवराज अखिलेश यादव ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या आधी कर दी है।
जिस तरह से आप वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात कर लोगों में फेमस हो रहे है उसने यूपी के टीपू पर भी असर कर दिया है। खबर के मुताबिक पहले उनके काफिले में करीब 24 गाड़ियां होती थीं लेकिन अब उनके काफिले में मात्र 5 ही गाड़ियां हुआ करेंगी।
अखि लेश ने घोषणा की है कि उनके काफिले के लिए कहीं ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। इससे पहले अखिलेश ने जनता दरबार भी शुरू कर दिया था। इसे आम आदमी पार्टी का ही असर माना जा रह है, जिसकी नज़र दिल्ली के बाद अब यूपी पर टिकी हैं। ऐसे में मुलायम को पीएम की कुर्सी पर बैठाने का सपना देख रहे अखिलेश ने कमर कस ली है। यूपी के साथ-साथ सादगी का लहर छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह पर भी दिखा। यूं तो छत्तीसगढ़ दिल्ली से दूर है लेकिन दिल्ली की झाड़ू अब यहां भी पहुंच चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications