अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा के कुशासन का असली रंग देख रही है जनता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई 19 वर्षीय युवती को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में गुस्सा है। तो वहीं, विपक्ष भी प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। वहीं, बसपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम मायावती ने भी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग की है।

Akhilesh Yadav criticized Yogi government on Hathras case

भाजपा के कुशासन का असली रंग देख रही है जनता
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाथरस की घटना पर ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने लिखा, 'हाथरस की मृतका के परिजनों को शासन के मूक आदेश पर प्रशासन ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा है। अब जनता भी ऐसे ही इन सत्ताधारियों को दौड़ा-दौड़ाकर इंसाफ़ की चौखट तक खींच के ले जाएगी। भाजपा के कुशासन का असली रंग जनता देख रही है। कपटियों का लबादा उतरते अब देर नहीं लगेगी। #Hathras #NoMoreBJP'

सत्ता पक्ष के नेताओं के कोई पाबंदी
अखिलेश यादव अपने दूसरे ट्वीट में दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि, 'हाथरस में भाजपा सरकार सत्ता पक्ष के नेताओं के लिए कोई पाबंदी नहीं लगा रही है लेकिन जनता और विपक्ष को धारा 144 के नाम से बाधित कर रही है। मृतका के गांव-क्षेत्र में सपा के नेता व कार्यकर्ता दो दिनों से अघोषित बंदी बना के रखे गये है। घोर निंदनीय!'

सपा कार्यकर्ताओं को गांव में नहीं दिया जाने
गुरुवार को पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीड़िता के गांव में जाने की इजाजत नहीं दी। उन्हें गांव के बाहर ही रोक दिया गया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया कि, 'एसआईटी गांव में जांच कर रही है, इसलिए किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+