Farmers Protest: किसानों के समर्थन में आए अखिलेश यादव, कहा- भाजपा को सड़क पर ले आएंगे किसान
Akhilesh Yadav Latest News, लखनऊ। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले काफी लम्बे से चल रहा किसान आंदोलन 26 जनवरी को हुई दिल्ली हिंसा के बाद ठंडा पड़ता दिख रहा था और पुलिस भी गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसानों को हटाने की तैयारी में थी। लेकिन राकेश टिकैत के रोने के बाद रातोंरात एक बार फिर माहौल बदल गया है। तो वहीं, विपक्षी पार्टी ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस बीच समाजवादी पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 'आज भाजपा जिन किसानों को सड़क से उठा रही है, वो कल भाजपा को ही सड़क पर ले आएंगे।'

हिंदुस्तानी आज भी किसानों के साथ खड़े हैं: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों का समर्थन देते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सबका पेट भरनेवाले किसानों को भाजपा भूखा-प्यासा रखकर व झूठे आरोप लगाकर हराना चाहती है लेकिन चंद भाजपाइयों को छोड़कर सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी आज भी किसानों के साथ खड़े हैं। सपा किसानों के साथ है!'
भाजपा को सड़क पर ले आएंगे किसान: अखिलेश
अखिलेश यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि, 'आज जिस तरह छल-बल का प्रयोग कर भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को कुचल रही है, उससे किसानों के साथ-साथ हर सच्चे भारतीय की आत्मा रो रही है। किसान अगले चुनाव में सरकार की क्रूरता का जवाब वोट से देंगे। आज भाजपा जिन किसानों को सड़क से उठा रही है, वो कल भाजपा को ही सड़क पर ले आएंगे।'
VIDEO ट्वीट कर कहा- जनता की सहानुभूति किसानों के साथ
तीसरे ट्वीट में अखिलेश यादव ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, 'उप्र में रात में किसानों पर लाठी चार्ज व उनकी बिजली काटने की ख़बर आई है। जिस प्रकार भाजपा सरकार अपनी चालों से भोलेभाले किसानों के आंदोलन को बदनाम कर रही है और जिस तरह भाजपाई षडयंत्रों का पर्दाफ़ाश हो रहा है उससे आम जनता की सहानुभूति किसान आंदोलन के साथ और भी बढ़ गयी है।












Click it and Unblock the Notifications