'डीएनए में विभाजन' वाले सीएम योगी के बयान पर अखिलेश ने पूछा- DNA का फुल फॉर्म बता दीजिए तो मानूं कि...?
Akhilesh Yadav News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए हमला बोला है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, 'वह (योगी आदित्यनाथ) जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह मंच हो या सदन में, एक मुख्यमंत्री इस तरह नहीं बोल सकता।' बता दें, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस की घटना के बाद विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ लोगों के डीएनए में ही विभाजन है, इन लोगों ने पहले देश बांटा अब लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस में बोलते हुए कहा कि, 'प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस तरह भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह सही नहीं है। मंच हो या सदन कुछ भी बोल देते है। कहते हैं कि इनके डीएनए में विभाजन है। अगर डीएन का फुल फॉर्म बता दें तो हम जान जाएंगे की वो सीएम हैं। उन्हें कम से कम यह स्पष्ट करना चाहिए कि डीएनए क्या है।'
बाहरी हैं योगी, फिर भी जनता ने अपनाया
अखिलेश यादव ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के रहने वाले नहीं है, वह दूसरे प्रदेश से यहां आए है। फिर भी यहां लोगों ने उन्हें अपनाया। ये फिर भी सभी का अपमान कर रहे हैं। उन्हें विकास की बात करनी चाहिए। विकास से ही उत्तर प्रदेश का भला होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते हैं और जनता को धोखा दे रहे हैं। धान की लूट हो गई और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि किसानों को एमएसपी मिल गया।
किसानों के साथ धोखा हुआ
मैं उनसे जानना चाहता हूं कि उनकी सरकार ने कितने किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवा पाई है। उन्होंने कहा कि क्या उनकी सरकार गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा और फैजाबाद जिलों में किसानों को क्या धान की एमएसपी दिला पायी है, किसी जिले में किसानों को दिला पाये है। पूरे उप्र में किस किस किसान को कितना एमएसपी दिया गया है, हम जानना चाहते है कि धान की क्या कीमत दी है आपने।
हमने कभी नहीं लिए मुकदमे वापस: अखिलेश
मुकदमे वापस लिए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सपा ने कभी अपने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के ऊपर लगे मुकदमे वापस नहीं लिए हैं। दरअसल, कौशांबी जिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर दर्ज 4 मुकदमे सरकार ने वापस लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications