अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना कब सीखेगी?

कानपुर। अंग्रेजों को धूल चटाने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बचपन कानपुर के बिठूर में बीता था। बिठूर में रानी की एक प्रतिमा, जो रानीघाट पर लगी हुई वो गिरकर कई जगह से टूट गई है। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की दुर्दशा पर किसी जिम्‍मेदार ने इसकी तरफ ध्‍यान नहीं दिया। तो वहीं, पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने टूटी हुई प्रतिमा की फोटो ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है।

Akhilesh Yadav criticized BJP government by tweeting photo of Rani Laxmibai statue in Bithoor

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना कब सीखेगी भाजपा?
पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने रानी लक्ष्मीबाई की टूटी प्रतिमा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बिठूर स्थित रानी लक्ष्मीबाई घाट पर रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा अनदेखी व दुर्दशावश गिर टूट गई है या असमाजिक तत्वों द्वारा गिराई गई है, इस प्रकरण की जांच हो और यथोचित कार्रवाई कर मूर्ति ससम्मान पुनःस्थापना की जाए। बीजेपी स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना कब सीखेगी?'

झुकी हुई लगाई थी प्रतिमा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिठूर में रानी घाट पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगवाई गई थी। जब यह प्रतिमा लगवाई थी, उसी वक्त एक तरफ से झुकी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत ठेकेदार से की और प्रतिमा को ठीक कराने के लिए कहा था। लेकिन ठेकेदार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया था।

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा थी सेल्फी प्वाईंट
बिठूर कानपुर का पौराणिक स्थल है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। बिठूर के रानीघाट पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाई थी, पिकनिक मनाने के लिए आने वाले लोग रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर सेल्फी खींचते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+