अखिलेश यादव की बेटी अदिति ने 12वीं की परीक्षा में हासिल किए 98% अंक, फोटो शेयर कर दी बधाई
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल किए हैं। अखिलेश यादव ने ट्विटर पर बेटी आदिति की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। अदिति ने भी ट्विटर पर पिता अखिलेश की बधाई पर धन्यवाद दिया। अदिति ने भी पिता के बधाई संदेश जवाब देते हुए लिखा, 'थैंक यू पापा'। बता दें कि इस साल पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट अच्छा रहा है।

Recommended Video
अखिलेश यादव ने फोटो की शेयर
अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, 'मेरी बेटी अदिति को ISC 12वीं में 98 प्रतिशत नंबरों के लिए बधाई।' अखिलेश ने कहा, कड़ी मेहनत करने वाले सभी स्टूडेंट्स पर गर्व है। ये सभी हमारे भविष्य को उज्जवल बनाएंगे। अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति के साथ एक फोटो साझा करते हुए बधाई दी है।
ISC में 12वीं में 96.84% स्टूडेंट्स हुए पास
बता दें, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए। आईसीएसई बोर्ड ने इस बार रिजल्ट की घोषणा के लिए कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए कोई प्रेस कान्फ्रेंस नहीं की है। विद्यार्थी सीधे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट व एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार आईसीएसई में कुल 2,07,902 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,06,525 स्टूडेंट्स परीक्षा पास कर पाए। इस साल इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं में 99.33% और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं में 96.84% छात्र पास हुए हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications