बि‍हार व‍िधानसभा में व‍िधायकों पर हुए हमले को लेकर अखि‍लेश का BJP पर प्रहार, कही ये बात

लखनऊ। ब‍िहार विधानसभा में मंगलवार को हंगामे के बाद व‍िधायकों को घसीट-घसीट कर बाहर न‍िकाले जाने और पुलिस द्वारा प‍िटाई की समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने न‍िंदा की है। अखि‍लेश ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में लोकतंत्र पर कातिलाना हमला हुआ है। अखि‍लेश यादव ने बुधवार को ट्वीट में ल‍िखा, 'बिहार विधानसभा में सशस्त्र बलों द्वारा विधायकों पर हमला आपराधिक कृत्य है. सड़क पर बेरोज़गार युवाओं पर भी जो हमले हुए वो दिखाते हैं कि सत्ता मिलने के बाद भाजपाई सरकारें जनता को क्या समझती हैं. निंदनीय! बिहार में लोकतंत्र पर कातिलाना हमला हुआ है।'

akhilesh yadav comments over MLAs Thrashed At bihar Assembly

महिला व‍िधायक को हटाए जाने का वीडियो क‍िया शेयर

Recommended Video

    Bihar Assembly: Tejashwi Yadav ने कही 5 साल बॉयकॉट की बात, क्या बोले Nitish Kumar ? | वनइंडिया हिंदी

    अखि‍लेश यादव ने ट्वीट में उस वीड‍ियो को शेयर क‍िया है, जिसमें महिला पुलिस बल द्वारा महिला व‍िधायक को खींचते हुए ले जाया जा रहा है। बता दें, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक का मंगलवार को विपक्ष ने सदन में जमकर विरोध किया। जबरदस्त हंगामे के बाद सदन स्‍थग‍ित कर द‍िया गया। विधानसभा में 4:30 बजे के बाद सदन की कार्यवाही होनी थी, लेकिन उससे पहले आरजेडी समेत तमाम विपक्ष के विधायक विधानसभा अध्यक्ष के गेट पर बैठ गए। अध्यक्ष को बंधक बना लिया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। पुलिस ने विधायकों को बारी-बारी से वहां से हटाया। महिला पुलिस बल द्वारा महिला व‍िधायकों को भी हटाया गया। इस दौरान सड़क पर गिरे विधायक सत्येंद्र ने आरोप लगाया कि डीएम के कहने पर उनके साथ मारपीट की गई। छाती पर बूट रख कर मारा गया है। विधायक का कहना है कि उनकी छाती पर चोट लगी है। उन्होंने कहा कि ये ज्यादती नहीं, लोकतंत्र की हत्या है।

    सीएम नीतीश कुमार ने कहा- विधेयक को बिना पढ़े अफवाह फैलाई जा रही

    मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'मैंने सदन में ऐसी हरकत कभी नहीं देखी। उन्‍हें (व‍िपक्षी दलों के व‍िधायक) ड‍िबेट में हिस्‍सा लेना चाहिए था। हम उनके हर एक सवाल का का जवाब देते।' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 लोगों और उनके हितों की रक्षा के लिए है। यह लोगों को कष्ट देने के लिए नहीं बना है। इसको लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। इसका विरोध करने वाले इस विधेयक को गौर से पहले पढ़ लें। उन्‍होंने कहा कि विधेयक को बिना पढ़े अफवाह फैलाई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+