केजरीवाल पर अखिलेश ने ली चुटकी, कहा नहीं झेल पाएं सीएम का प्रेशर

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद काफी प्रेशर वाला होता है। इस पद का दबाव झेलना हर किसी के बस की बात नहीं है। उन्होंने मजाक भरे स्वर में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस पद का दबाव पचास दिन भी नहीं झेल सके।
बतौर सीएम अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री का पोस्ट भाग दौड़ से भरा होता है। हर पल उनपर प्रेशर होता है। केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री तो इस प्रेशर में पचास दिन भी नहीं झेल सके और भाग खड़े हुए। गौरतलब है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनलोक पाल की मुद्दे को हथियार बनाकर महज 49 दिनों में ही सरकार से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications