कोरोना पर स्टार प्रचारक से Akhilesh Yadav ने पूछे सवाल, जानिए क्या हैं वो

कोरोना पर स्टार प्रचारक से Akhilesh Yadav ने पूछे सवाल, जानिए क्या हैं वो

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना पर स्टार प्रचारक से सवाल पूछे है। ये सवाल अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पूछे है। दरअसल, ये सवाल प्रदेश में बढ़ते कोरोना ग्राफ, टीका करण के बाद भी मरीज को कोरोना होने पर अखिलेश यादव ने पूछे है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9695 नए मामले उत्तर प्रदेश में सामने आए है।

Recommended Video

    Chaattisgarh Encounter: Uttar Pradesh के दो लाल हुए शहीद, दी गई अंतिम विदाई | वनइंडिया हिंदी
    Akhilesh Yadav asked questions to the star campaigner on Corona

    कोरोना पर स्टर प्रचारक से अखिलेश ने पूछे सवाल
    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना पर स्टार प्रचारक से सवाल पूछे है। अखिलेश यादव ने पूछा, 'शामली उप्र में कोरोना के टीके की जगह कुत्ते के काटने पर लगाने वाले इंजेक्शन की जांच में क्या मिला?
    - टीके बाद भी स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना कैसे हुआ?
    - टेस्ट कम व रिपोर्ट देर से क्यों?
    - अस्पताल में बेड व जान बचाने वाली दवाइयों की कमी क्यों?'

    शामली में तीन महिलाओं को लगा दिया था 'एंटी रेबीज' का इंजेक्शन
    दरअसल, शामली जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना वैक्सीन लगवाने गई तीन महिलओं को 'कुत्ते काटने' का इंजेक्शन लगा दिया गया। वहीं, जब ये खबर मीडिया में आई तो अधिकारी में हड़कंप मच गया। इस मामले में शामली जिले की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जांच के आदेश दिए है। तो वहीं अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद डीएम के निर्देश पर सीएचसी में तैनात फार्मेसिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। तो वहीं, सीएचसी प्रभारी से तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण मांगा हैं।

    कोरोना की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित हुए डॉक्टर व कर्मचारी
    केजीएमयू के सभी डॉक्टरों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई हैं। इसके बाद भी केजीएमयू में करीब 100 डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद सीएमएस एसएन संखवार ने फैसला लिया है कि 12 अप्रैल से केजीएमयू की ओपीडी बंद की जाएगी। बेहद जरूरी विभाग की ओपीडी ही शुरू रहेगी। तो वहीं, बीएचयू अस्पताल में एक-दो नहीं बल्कि 17 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसका खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर एस.के माथुर ने किया।

    कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीन का हुआ संकट
    कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच कोरोना वैक्सीन का संटक भी उत्पन्न हो गया है। प्रदेश में वाराणसी, नोएडा, गाजिबायाग, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत जिले से वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की खबरें आ रही है। जिसका सीधा असर टीका करण अभियान पर पड़ रहा है। अगर जल्दी ही कोरोना वैक्सीन नहीं मिली तो प्रदेश भर में टीका करण कार्यक्रम में बाधित हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+