दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी को सपा में आने का अखिलेश ने दिया न्योता
भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी को अखिलेश यादव ने सपा में आने का न्योता दिया, बोले भारतीय जनता पार्टी आपको कुछ भी नहीं देगी।
लखनऊ। यूपी की सियासत में इस समय कुछ भी मुमकिन हैं, जी हां बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे में अपशब्द कहने वाले भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी को अब अखिलेश यादव ने सपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है।

बुआजी के कहने पर कराया था गिरफ्तार
दरअसल जब एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव बोल रहे थे तो उन्होंने देखा कि दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं तो उन्होंने कहा कि बुआजी के कहने पर मैंने भाजपा नेता को गिरफ्तार करवाया था
सपा में रिश्तों के बीच जमी बर्फ अब पिघलने लगी है
हम विकास की बात करते हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की बात करती है, उन्होंने दयाशंकर सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको सपा में आना जाहिए, भाजपा आपकी मदद नहीं करेगी।
अखिलेश यादव ने अपने इस प्रस्ताव को कार्यक्रम से जाते वक्त भी दोहराया जिसके बाद दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी थोड़ा झिझकें। आपको बता दें कि मायावती के खिलाफ विवादित बयान के बाद दयाशंकर सिंह को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया गया है।
महागठबंधन की कवायद तेज, सपा के कार्यक्रम में जाएंगे अजीत सिंह
स्वाति हैं महिला मोर्चा की अध्यक्ष
वहीं दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को पार्टी ने प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में भी उतार सकती है।












Click it and Unblock the Notifications