अखिलेश-माया के लखनऊ में लगे बैनर, लिखा-'सपा व बसपा आई है नई उम्मीद लाई है'

Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल, आज पहली बार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती एक साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव और मायावती राजधानी लखनऊ के ताज होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है। इससे पहले राजधानी लखनऊ में अखिलेश और मायावती के पोस्टर बैनर झंडे और होर्डिंग से पाट दिया गया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास से लेकर गोमतीनगर के 1090 चौराहे तक सपा बसपा के झंडे और होर्डिंग लगाए गए है।

Akhilesh-Mayawati posters and banners in Lucknow

होर्डिग और पोस्टर पर लिखा है उम्मीद और क्रांति
सड़कों और चौराहे के किनारे बैनर और होर्डिंग पर अखिलेश और माया की तस्वीर के साथ लिखा है सपा और बसपा आई है, नई उम्मीद लाई है। बता दें कि प्रेसवार्ता में गठबंधन और सीटों को लेकर कोई घोषणा हो सकती है। दरअसल, बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और सपा राष्ट्रीय महासचिव राजेद्र चौधरी की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई थी। इस रिलीज में आज यानि शनिवार 12 जनवरी 2019 को अखिलेश यादव और मायावती के संयुक्त रुप से प्रेस कांफ्रेस की जानकारी दी गई थी। सपा और बसपा के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। हालंकि कांग्रेस को इस गठबंधन से दूर रखा गया है और शनिवार को आयोजित होने वाली प्रेसवार्ता में भी शामिल नहीं किया गया है।

गठबंधन में शामिल रालोद को नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकरी
एक तरफ सपा और बसपा की आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकरी जंगल में आग की तरह फैली हुई है वहीं गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह को प्रेस कॉन्फ्रेंस की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने साफ कहा था कि मेरी अखिलेश से गठबंधन को लेकर बात हुई थी लेकिन सीटों के बारे में कोई बात नही हुई है रही बात प्रेस कॉन्फ्रेंस उसके बारे में कोई जानकारी नही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+