Agnipath Scheme : अखिलेश बोले- चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि BJP ने जनाधार खो दिया है

लखनऊ, 20 जून: केंद्र सरकार की नई योजना 'अग्निपथ' का देशभर में विरोध जारी है। आज इस योजना के विरोध में कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इस बीच सियासत भी गरमाई हुई है। विपक्षी दलों के नेता बीजेपी सरकार पर हमलावार हैं और लगातार इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को एक बार फिर इस मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme: Akhilesh Yadav का BJP पर बड़ा हमला, बोले खो चुकी है जनाधार | वनइंडिया हिंदी | *News
    agnipath scheme protest akhilesh yadav said BJP has lost its support base

    अखिलेश बोले- हर तरफ विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है

    अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''देश के युवाओं में वर्तमान के प्रति निराशा-हताशा और भविष्य के प्रति आशंका-असुरक्षा का भाव, देश के विकास के लिए घातक साबित होता है। सरकारों का दायित्व देश के वर्तमान को सुधारना व भविष्य को सँवारना होता है। भाजपा सरकार का चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।''

    'रुष्ट जवान रुष्ट किसान' के बुरे हालातों में ले आई BJP: अखिलेश

    अखिलेश यादव इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इससे पहले अखिलेश ने ट्वीट में कहा था, "राय, सलाह ,मंत्रणा, सम्मति, मशवरा, परामर्श, विचार-विमर्श, संयुक्त निर्णय, सामूहिक बैठक, ये लोकतांत्रिक शब्द बीजेपीई शब्दकोश में नहीं हैं। तभी बार-बार देश पर मनमानी भरे फैसले थोपे जा रहे हैं ,जिससे देश की ऊर्जा व जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों व योजनाओं के विरोध में ही बर्बाद हो रही है।" अखिलेश ने कहा था, "बीजेपी सोचती है कि लोग फ़ौज में नौकरी करने जाते हैं, दरअसल युवा देश-प्रेम के जज़्बे से सेना में जाते हैं, लेकिन ये वो क्या जानें जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन तक में हिस्सा ही न लिया हो। बीजेपी सरकार देश को 'जय जवान जय किसान' से 'रुष्ट जवान रुष्ट किसान' के बुरे हालातों में ले आई है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+