यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ: संजय सिंह
लखनऊ, 9 अगस्त: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने बीते रविवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस करके कहा कि कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड कंपनी रश्मि मेटलिक को उत्तर प्रदेश में करोंड़ों का काम दिया गया। सिंह ने चेतावनी दी है कि ने अगर एक सप्ताह में इसकी सीबीआई या सिटिंग जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी से जांच नही हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी।
Recommended Video

ब्लैक लिस्टेड कंपनी को काम देने का आरोप
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यूपी के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों ने मिलकर ना सिर्फ करोड़ों का भ्रष्टाचार किया, बल्कि एक ऐसी कंपनी को करोड़ों का काम दिया जो कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड की गई है। सिंह के मुताबिक, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब, हिमाचल, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, राज्यों के साथ ही सेना ने भी रश्मि मेटलिक को घटिया पाइप सप्लाई करने की वजह से ब्लैक लिस्ट कर दिया है। ऐसे में सवाल है कि मंत्री महेंद्र सिंह ने इसी ब्लैक लिस्टेड कंपनी को करोंड़ों की पाइप सप्लाई का काम क्यों दिया?
जांच रिपोर्ट में पाइपों की क्वालिटी घटिया
आप सांसद ने आगे कहा, जल जीवन मिशन के मौजूदा अधिशाषी निदेशक अखंड प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले की जांच झांसी के अपर जिलाधिकारी को सौंपी। एक महीने के बाद जो जांच रिपोर्ट सामने आई उसमें खुलासा हो गया कि कंपनी की सप्लाई की गई पाइपों की क्वालिटी घटिया है। संजय सिंह का कहना है कि यूनिट कोऑर्डिनेटर जेपी शुक्ला ने भी अपनी रिपोर्ट सौंपी है, इसमें कंपनी की पाइप को बेहद घटिया और मानक के विरुद्ध बताया है। रिपोर्ट में कहा कि ऐसी घटिया सप्लाई देने वाली कंपनी को ठेका किसी भी कीमत पर नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधक महेश कुमार ने भी इस कंपनी पर सवाल खड़े किए। साथ ही सीएंडडीएस ने भी अपनी जांच में इसके पाइपों को बेहद घटिया बताया है।












Click it and Unblock the Notifications