यूपी: महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Lucknow News, लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने बड़े ऑपरेशन के बाद चार बच्चों को जन्म दिया है। ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। फिलहाल सभी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। वहीं दो पुत्र और दो पुत्रियों के जन्म से पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।

A woman has given birth to four children

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला लखनऊ का है। यहां लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर स्थित हर्षा अस्पताल में कपूरपुर मैजापुर गोंडा के रहने वाले जिआउल हक़ ने अपनी पत्नी रेहाना को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार शाम करीब 4:15 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को करीब 6:30 बजे गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. आशा मिश्रा ने डॉ. वैभव जैन और डॉ. पुर्णेन्दु मिश्रा की टीम के साथ महिला का बड़ा ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया। ऑपरेशन के बाद महिला के दो बेटे और दो बेटियां स्वस्थ्य जन्मे हैं। चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

डॉ. आशा मिश्रा ने बताया कि ऐसे केस बहुत ही क्रिटिकल होते हैं। ये इस प्रकार का उनका पहला ऑपरेशन है जिसमें किसी प्रसूता ने चार संतानों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति मुंबई में लिफ्ट बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। इस तरह के ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर भी एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। वहीं रेहाना के परिवार में कहीं ज्यादा ख़ुशी का माहौल है। जब परिजनों से सवाल किया गया कि क्या बच्चों की परिवरिश में कोई दिक्क्त तो नहीं आएगी तो उन्होंने कहा कि अल्लाह ने रमजान के महीने में चार बच्चों को जन्म दिया है तो पालन पोषण भी उन्हीं के सहारे हो जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+