यूपी के इस गांव में 50 साल से महिलाओं को नहीं है मतदान का अधिकार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक गांव में आपको तालिबान की झलक देखे को मिल सकती है। इस गांव में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है।

शाहजहांपुर के कटिया जम्मू गांव के पुरुष यहां की महिलाओं को प्रधान पद का चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं देते हैं। यही नहीं यहां की महिलाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार नहीं है।
वहीं गौर करने वाली बात यह है कि प्रशासन को इस बात की जानकारी है और प्रशासन ग्रामीणों के सामने लाचार नजर आ रहा है। प्रशासन गांव के लोगों को समझाने की बात कह रहा है।
गांव के भांवखेड़ा ब्लाक में सिर्फ मुसलमान परिवार रहते हैं और यहां एक भी हिंदू या अन्य धर्म के परिवार नहीं है। यहां के स्थानीय बुजुर्ग का कहना है कि हां यह परंपरा पिछले 50 सालों से चल रही है।
गांव के लोगों का कहना है कि यहां की महिलायें वोट नहीं डालती हैं। यहां तकरीबन तीन हजार वोटर हैं जिसमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हैं। एक रोचक तथ्य यह भी है कि यहां के परिवार एक ही कुनबे के हैं यानि सभी परिवारों का एक दूसरे से संबंध है।
गांव के लोगों का कहना है कि पहले महिलायें वोट डालती थी लेकिन बाद में बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग होने लगी जिसके चलते यहां के पुरुषों ने तय किया कि यहां कोई भी महिला वोट नहीं डालेगी।












Click it and Unblock the Notifications