लखनऊ में 14वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, पिता ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊ। यूपी के लखनऊ स्थित विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक युवक ने देर रात 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।

लखनऊ में 14वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, पिता ने जताई हत्या की आशंका

विनय खंड निवासी मृतक युवक के पिता और हाई कोर्ट के अधिवक्ता आरके त्रिवेदी ने बताया कि युवक रविवार करीब 10:00 बजे बिना बताए घर से निकला था। काफी देर इंतजार के बाद उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर गोमतीनगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं, शनिवार को पता चला कि युवक ने एल्डिको एलिगेंस की 14वीं मंजिल से रविवार करीब 11:00 बजे छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। पिता आरके त्रिवेदी के अनुसार, उत्कर्ष लंबे समय से बीमार चल रहा था। जिसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उत्कर्ष अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।

इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने रविवार देर रात गोमतीनगर थाने में मृतक के लापता होने की जानकारी दी थी। इस पर इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह और सर्विलांस टीम तलाश में जुटी हुई थी। युवक के फोन का लोकेशन कठौता चौराहा मिल रहा था। फोन के लोकेशन के जरिए पुलिस घटनास्थल तक पहुंची जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने कर दी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+