लखनऊ के होटल में जन्मदिन के जश्न में पसरा मातम, केक काटने से पहले छत से गिरकर बच्चे की हुई मौत
लखनऊ। यूपी के राजधानी लखनऊ में चिनहट थाना क्षेत्र के ग्रैंड ओरियन होटल में शुक्रवार देर शाम बर्थडे पार्टी के दौरान 11 वर्षीय किशोर छत से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने होटल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि होटल में सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं था व बच्चे की मौत की असल वजह होटल प्रशासन है।

बर्थ डे पार्टी के दौरान हुई मौत
कमता चौकी इंचार्ज जयप्रकाश यादव के अनुसार, विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विराट खंड निवासी अंकुर मिश्रा के 11 वर्षीय बेटे आदित्य मिश्रा उर्फ आदी की ग्रैंड ओरियन होटल में बर्थडे पार्टी थी। यहां रिश्तेदारों के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। लोग आदित्य की जन्मदिन पार्टी का लुफ्त उठा रहे थे। इस दौरान दूसरे तल से अचानक आदित्य का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान आदित्य ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रेलिंग सहित नीचे आ गिरा आदित्य
जन्मदिन के समारोह में होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर आदित्य उर्फ आदि की मौत हो गई। जन्मदिन के समारोह में केक कटने के पहले आदि अपने 2 दोस्तों के साथ होटल के तीसरी मंजिल पर लगी रेलिंग पर गय, जहां रेलिंग समेत आदि तीसरी मंजिल से नीचे आकर गिरा जिसकी वजह से यह घटना घटी।
होटल में नहीं थी सुरक्षा व्यवस्था
साथ ही आपको बता दें कि आदि के परिजनों का आरोप है कि होटल में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं था। साथ ही जिस रेलिंग से आदि आ गिरा अगर वहां और भी ज्यादा लोग गए होते तो शायद वह भी गिर जाते। वहीं उन्होंने कहा है कि पूरी तरीके से होटल की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है और उनके बेटे की जान गई है। वहीं मौके पर रहे मैनेजर शैलेश कुमार ने कहा कि परिवार के साथ हम लोगों की संवेदना है और ये जो एक्सीडेंट हुआ है वो कहीं न कहीं एक होटल प्रबंधन के लिए सोचने का विषय है। यह भी बताया कि पार्टी चल रही थी और बस केक लगा था काटने के लिए लेकिन एक आवाज़ आई जिसके बाद रेलिंग से देखने के बाद ज्ञात हुआ कि कोई बच्चा मूर्छित अवस्था मे गिरा हुआ है। इसके बाद होटल स्टाफ और परिजनों की मदद से बच्चे को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।












Click it and Unblock the Notifications