यूपी में कैसे-कैसे 'भगवान', फीस नहीं चुकाने पर बनाया बंधक
लखनऊ। डॉक्टरों को भगवान के बराबर माना जाता है। भगवान अगर जीवन देते है तो मुश्किल आने पर डॉक्टर हमारे जान की रक्षा करते है, लेकिन धरती के इस भगवान अब सेवा के बजाए पैसा कमाने में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों का एक ऐसा ही चेहरा देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश के एटा में एक डॉक्टर ने फीस नहीं दे पाने पर मरीज को बंधक बना लिया और फीस जुटाने के लिए मरीज के पति से भीख मंगवाई। जानकारी के मुताबिक अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए चंद्रपाल ऐटा गया था। शहर के नामी डॉक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ ने उसे ऑपरेशन के लिए 26,000 रुपये जमा कराने को कहा, लेकिन इलाज का खर्च 30, 000 रुपए पहुंच गया।
जब चंद्रपाल अपनी को घर ले जाने के अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे 8,000 रुपये और जमा करने को कहा। उसके पास इतने पैसे नहीं थे। उसने पैसा न होने बात कही, तो डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को बंधक बना लिया और कहा कि पहले पैसे लेकर आए फिर पत्नी को ले जाए।
पत्नी को छुड़ाने के लिए अब चंद्रपाल अस्पताल के बाहर आते-जाते लोगों, दुकानदारों, गाड़ीवालों, ऑटोवालों से भीख मांग रहा है। बात फैलते-फैलते अपर जिला अधिकारी के दफ्तर तक पहुंची। मौके पर पहुंचकर उन्होंने चंद्रपाल की मदद के लिये कार्रवाई का भरोसा दिया है। हलांकि अभी कर मदद उस तक पहुंच नहीं पाई है।












Click it and Unblock the Notifications