अमौसी एयरपोर्ट के रनवे पर बस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गुरुवार की देर रात चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) पर बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, यहां फ्लाइट तक ले जाने वाली इंडो थाई की बस में अचानक आग लग गई। आग बस के इंजन में लगी थी। सीआईएसएफ और फायर ब्रिगेड ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) पर ग्राउंड हैंडलिंग इंडो थाई कंपनी करती है। गुरुवार रात करीब 9 बजे इंडिगो एयर लाइन के यात्रियों को टैक्सी वे से लेकर बसें एयरपोर्ट के आगमन टर्मिनल तक आ रही थी। इसी बीच एक बस में एयरलाइन के क्रू-स्टॉफ सवार हुए थे। बस टैक्सी वे से निकलकर करीब 70 मीटर की दूरी तक पहुंची थी तो झटके से बस का इंजन बंद हो गया। ड्राइवर ने बस को स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन अचानक इंजन से धुआं उठने लगा।
देखते ही देखत बस में आग की लपटें दिखने लगी। बस में आग की लपटें देखने के बाद मौके पर स्थित वाच टावर से सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवानों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी। एयरपोर्ट के दमकल को घटना स्थल पर भेजा गया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एयरपोर्ट दमकल के मुताबिक आग बस में शार्ट सर्किट से लगी है। हालांकि इसकी फिटनेस की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिस समय आग लगी उस समय तीन विमान टैक्सी वे पर 100 मीटर तक कि दूरी पर पार्किंग में खाली खड़े थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर विमानो की लैंडिंग और टेकऑफ को बन्द कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications