लखनऊ: सीएम हेल्पलाइन तक पहुंचा कोरोना, 9 कर्मचारी पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1076 के कार्यालय के 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ में बुधवार को शहर में अलग-अलग इलाकों से 22 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिन इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं उन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरे इलाके को सेनिटाइज किया जाएगा।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Lucknow CM Helpline Office में Corona की दस्तक, 9 कर्मचारी पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    9 employees of cm helpline tested corona positive in lucknow

    सीएम हेल्पलाइन के कार्यालय के 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

    राजधानी के गोमतीनगर विस्तार में स्थित सीएम हेल्पलाइन के कार्यालय में मंगलवार को सीएमओ की टीम ने लगभग सौ लोगों के सैंपल लिए थे, जिसमें 9 पॉजिटिव आए हैं। चौपटिया में एक बुजुर्ग तीन दिन पहले संक्रमित पाई गई थी, जिनकी मौत हो गई। बुधवार को उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। जीआरपी के 4 जवान भी संक्रमित पाए गए है। संक्रमितों में बुधवार को ऐशबाग, सिकंदरबाग, हरिहरनगर, चौक और कैंट से एक एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। इसमें ऐशबाग और सिकंदरबाग में मरीज दिल्ली से आया था, जबकि हरिहर नगर का मरीज मुंबई से आया था। कैंट में एक सेना का जवान संक्रमित पाया गया है वो भी मुंबई से आया था। इसके अलावा ऐशबाग में पहले से संक्रमित मरीज की पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

    शहर में अब कुल 19 कंटेंनमेंट जोन

    सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया, ''बुधवार को कोरोना वायरस के संबंध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 250 लोगों के सैंपल टीम द्वारा लिए गए हैं। उनको जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया। 22 पॉजिटिव रोगी (5 महिला एवं 17 पुरुष) पाए गए। बुधवार को कुल 25 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। साथ ही अमन अपार्टमेट चैपटिया, लखनऊ, विराजखण्ड गोमतीनगर, शालीमार ग्रैण्ड महानगर को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। इसके बाद अब कुल 19 कंटेंनमेंट जोन हो जाएंगे।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+