COVID-19: यूपी में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामले, अब तक 4690 लोगों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 67,002 है। वहीं, अ अब तक 4,690 संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 6337 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामलों के साथ-साथ सक्रिय मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 3 लाख 30 हजार 265 तक पहुंच गई है।
Recommended Video
प्रदेश में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 78.29%
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 6,476 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। इस तरह अभी तक 2 लाख 58 हजार 573 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 78.29% हो गया है। सक्रिय मामलों में से आधे से अधिक यानी 35 हजार 415 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, 3918 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। सेमी पेड अस्पतालों में अभी 232 लोग भर्ती हैं।
ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंट पर जोर
उन्होंने बताया कि लगातार ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग की जा रही हैं। मंगलवार को राज्य में 1 लाख 54 हजार 202 कोरोना सैंपल्स की जांच की गई। अभी तक उत्तर प्रदेश में 89 लाख 38 हजार 533 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब तक जो लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 13.91 प्रतिशत मरीज 0-20 वर्ष की आयु के हैं। 48.42 प्रतिशत मरीज 21-40 वर्ष के हैं, 41-60 वर्ष के 28.77 प्रतिशत मरीज हैं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 8.9% मरीज हैं।