COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 4453 नए पॉजिटिव केस, अब तक 1630 संक्रमित लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 4453 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 34,968 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 48,663 हो गई है। अब तक 1630 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है। उपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,15,618 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई। जो अब तक प्रदेश में एक दिन में की गई सर्वाधिक टेस्टिंग संख्या है। अब तक प्रदेश में कुल 23,25,428 टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

      Corona संक्रमण से निपटने के लिए UP में होगा Serological Survey,जानिये क्या है खास | वनइंडिया हिंदी
      4453 new coronavirus cases in last 24 hours in uttar pradesh

      उन्होंने बताया कि कल 5 सैंपल के 3358 पूल लगाए गए जिसमें से 531 में पॉजिटिविटी पाई गई और 10 सैंपल के 302 पूल लगाए गए जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी पाई गई। अब तक सर्विलांस से 40823 इलाकों में 1,47,08,791 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 7,44,89,777 लोग रहते हैं। बता दें, अनलॉक 3.0 की गाइडलाइन के लिए केंद्र का अनुसरण करते हुए यूपी सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर योग संस्थानों व जिम को 5 अगस्त से खोलने की परमिशन दी है। इसके अलावा सभी जिलों में रात्रि कर्फ्यू खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि, हर शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।

      बता दें, कोरोना महामारी के चलते इस साल बहनें जिला कारागार में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी नहीं बांध सकेंगी। हालांकि, बहनों के द्वारा भेजी गई राखी सैनिटाइज होकर भाइयों की कलाई तक जरूर पहुंच जाएगी। कोरोना महामारी के मद्देनजर जिला कारागार पर रक्षाबंधन सहायता केंद्र बनाया गया है, जहां पर बहनें अपनी राखियां जमा कर सकती हैं, वह राखिया सैनिटाइज होने के बाद रक्षाबंधन वाले दिन उनके भाइयों की कलाई तक पहुंच जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+